मधुपुर में सीओ सिटी के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मधुपुर में सीओ सिटी के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स के साथ किया गया फ्लैग मार्च

रविन्द्र कुमार,क्राईम एडिटर/मधुपुर

जनपद सोनभद्र के मधुपुर में होलिका दहन और होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को सीओ सिटी रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया । फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मुख्य बाजार, भीड़ भाड़ वाले इलाकों,होलिका दहन स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया । हाइवे पर चल रहे बड़े बड़े वाहनों पर तेज आवाजो में बज रहे भोजपुरी गानों को बन्द करवाते हुए ऊपर लगे साउंड चोंगो को उतरवाया गया तथा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गयी । वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों को समझाते हुए उसका पालन करने के लिए हिदायत दी गयी । बाजार में पैदल भ्रमण करते हुए पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों व स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए होली का त्यौहार आपसी भाईचारा और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए अपील की । सीओ रणधीर मिश्रा ने स्पष्ट किया कि त्यौहारों के दौरान शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी । उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी तथा सतर्कता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करने व आमजन के साथ शालीन व्यवहार बनाये रखने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का भी निर्देश दिए । पुलिस द्वारा किये गए इस फ्लैग मार्च के माध्यम से गांव क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया । इस दौरान सीओ सिटी रणधीर मिश्रा, सुकृत चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र, एसआई रामाश्रय यादव, हेड कांस्टेबल भरत यादव, कांस्टेबल अखिलेश वर्मा सहित भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रही ।
