थाना घोरावल की साइबर टीम द्वारा आवेदक की फ्रॉड हुई ₹40,000/- की धनराशि करायी गयी वापस

थाना घोरावल की साइबर टीम द्वारा आवेदक की फ्रॉड हुई ₹40,000/- की धनराशि करायी गयी वापस

सर्वदेव सिंह पुत्र बसावन सिंह निवासी घोरावल, थाना घोरावल के डेबिट कार्ड से अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 01.03.2026 को बैंक ऑफ इंडिया के रॉबर्ट्सगंज स्थित एटीएम से ₹40,000/- की धनराशि* अवैध रूप से निकाल ली गयी।

उक्त संबंध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज करायी गयी थी।

पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल *श्री राहुल पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना घोरावल *बृजेश सिंह* के कुशल नेतृत्व में थाना घोरावल की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर संबंधित बैंक से ई-मेल के माध्यम से आवश्यक सूचना प्राप्त की गई। तत्पश्चात निकासी करने वाले व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित कर दिनांक 02.03.2026 को आवेदक की कुल धनराशि ₹40,000/- सफलतापूर्वक वापस करायी गयी।

आवेदक द्वारा सोनभद्र पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए थाना घोरावल की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

धनराशि वापस कराने वाली टीमः
1. बृजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना घोरावल (सोनभद्र)
2. का0 योगेश मिश्र, साइबर हेल्प डेस्क थाना घोरावल (सोनभद्र)
3. का0 नितिश राज, साइबर हेल्प डेस्क थाना घोरावल (सोनभद्र)

नोट: साइबर अपराध संबंधी घटना की शिकायत हेतु तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा https://www.cybercrime.gov.in पर स्वयं या नजदीकी थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराएं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]