सोनभद्र-जयंत बॉर्डर पर दुद्धिचुआ में खुलेआम अवैध रेत खनन, प्रशासन मौन
सोनभद्र-जयंत बॉर्डर पर दुद्धिचुआ में खुलेआम अवैध रेत खनन, प्रशासन मौन

संवाददाता राजू यादव
सोनभद्र। जनपद सोनभद्र और जयंत बॉर्डर क्षेत्र दुद्धिचुआ में अवैध रेत खनन का मामला लगातार सामने आ रहा है। दुद्धिचुआ प्रोजेक्ट से निकलने वाले नाले में खुलेआम रेत की चोरी की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे हुए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दुद्धिचुआ नाले के किनारे से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में अवैध रूप से रेत निकाली जा रही है। यह पूरा कार्य प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि रेत माफिया रात के अंधेरे में ही नहीं, बल्कि दिनदहाड़े भी बच्चों व पुरुषों के माध्यम से रेत का परिवहन कर रहे हैं। इससे न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है, बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर क्षति पहुंच रही है।
अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर मामले पर कब संज्ञान लेते है और अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए क्या ठोस कदम उठाने है।
