केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आयोजन किया
आज 12.2.2026 को, केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आयोजन किया

संवाददाता राजू यादव
गया. हड़ताल मे कोल इंडिया मे कार्यरत 4 श्रमसंगठन के अलावा देश के अन्य 6 संगठन (bms को छोड़ कर) कुल 10 संगठनों ने सर्वम्मति से हड़ताल करने का फैसला किया था l बाद में किसान संगठनों ने भी हड़ताल का समर्थन किया l एक संगठन के न होने के बाबजूद हड़ताल पूर्ण रूप से सफल रहा l एन सी एल के सभी परियोजन में प्रथम पाली में उत्पादन एवं डिस्पेंच पूरी तरह बंद रहा l
हड़ताल का मुख्य मुद्दा था, चार लेबर कोड जो मोदी सरकार द्वारा लागु करने का प्रयास किया जा रहा है l गजट नोटिफिकेशन हो चूका है l एन सी एल के सभी संगठन के केंद्रीय पदाधिकाइयों द्वारा बिभिन्ना परियोजना का दौरा कर जायजा लिया जाता रहा l
हड़ताली संगठनों का मानना है कि कोल इंडिया में हड़ताल पूर्ण सफल रहा l कोल इंडिया प्रबंधन फर्जी डाटा देकर हड़ताल को विफल बताने कि प्रयास कर रही है
के पी शर्मा
मीडिया प्रमुख
CMS(AITUC )
