वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन्स में शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी

दिनांक 02-01-2026 जनपद सिद्धार्थनगर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन्स में शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी ।
पुलिस लाइन परिसर व शाखाओं का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये ।

आज दिनांक 02-01-2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के पश्चात पुलिस कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई एवं शस्त्र प्रशिक्षण कराया गया तथा पुलिस लाइन परिसर की बेहतर साफ-सफाई हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । तत्पश्चात महोदय द्वारा विभिन्न शाखाओं मेस, स्टोर, कैंटीन, परिवहन शाखा आदि का निरीक्षण कर पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध में सभी गार्द कमांडरों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर सहित लाइन्स के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]