राजस्थान के कोटा में आज एक भीषण हादसा , जिसमें स्कूल के 2 छात्राओं की मौत

राजस्थान के कोटा में आज सुबह एक भीषण हादसा देखने को मिला, जिसमें स्कूल के 2 छात्राओं की मौत हो गई और 1 दर्जन से अधिक बच्चे घायल हैं। बच्चों को ले जा रही स्कूल वैन अचानक एक SUV कार से टकरा गई।

हादसे के बाद वैन में चीख-पुकार मच गई।

यह हादसा कोटा के इटावा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे की वजह वैन का टायर फटना था। 132 केवी ग्रिड स्टेशन के पास वैन का टायर अचानक फट गया। यही नहीं, वैन उल्टी दिशा में चल रही थी, जिसके कारण वैन सामने से आ रही SUV से टकरा गई।

20 फीट दूर गिरी SUV

यह टक्कर इतनी भयानक थी कि 2 छात्राओं की जान चली गई और 1 दर्जन से ज्यादा बच्चों को गंभीर चोटें आईं हैं। वहीं, SUV कार सड़क पर पलटते हुए लगभग 20 फीट दूर जाकर गिरी। वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो चुका है।

हादसे के बाद सड़कों पर बच्चों के बैग और किताबें बिखरीं पड़ीं थीं। स्थानीय लोगों ने जब बच्चों की चीख-पुकार सुनी, तो सभी मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने वैन की खिड़की तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]