प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ में ब्रह्माकुमारी के ‘शांति शिखर’- मेडिटेशन सेंटर का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ में ब्रह्माकुमारी के ‘शांति शिखर’- मेडिटेशन सेंटर का उद्घाटन किया। यह भव्य ‘शांति शिखर’ अब शांति और योग के साधकों के लिए समर्पित है।
उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने राष्ट्र निर्माण में आध्यात्मिक मूल्यों की आवश्यकता पर बल दिया।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, ‘राज्य के विकास से देश का विकास के मंत्र पर चलते हुए हम भारत को विकसित बनाने के अभियान में जुटे हैं। विकसित भारत की इस अहम यात्रा में ब्रह्माकुमारी जैसी संस्था की बहुत बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि, ‘मैं यहां अतिथि नहीं हूं, मैं आपका ही हूं।’
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के साथ अपने गहरे और लंबे जुड़ाव का खुलासा करके सबको चौंका दिया। उन्होंने बताया कि यह संस्था उनके लिए कोई नया मंच नहीं है, बल्कि वह इसे एक वटवृक्ष की तरह विस्तार लेते हुए दशकों से देख रहे हैं।
