बिहार विधानसभा के चुनाव इस बार दो चरणों में हो रहे हैं……

बिहार विधानसभा के चुनाव इस बार दो चरणों में हो रहे हैं। दल हों या गठबंधन, हर किसी के लिए दोनों ही चरण समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। पर, भाजपा के लिए पहला चरण इस मायने में खास है कि पार्टी के 11 मंत्रियों की प्रतिष्ठा इसी चरण के चुनाव में दांव पर लगी हैं।पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान 6 नवम्बर को होगा। राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा की सीटों पर भी इस चरण में ही चुनाव है। 11 मंत्रियों के अलावा पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव की भी इसमें कड़ी परीक्षा है। वह दानापुर से पार्टी के उम्मीदवार हैं।इन दिग्गजों के चुनाव परिणाम सीटों की संख्या से लिहाज से तो खास होंगे ही, साथ ही मीडिया की सुर्खियां भी बनेंगी। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पिता और पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी छह बार और उनकी मां पार्वती देवी एक बार इस सीट से चुनाव जीत चुकी हैं। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा लखीसराय से चुनाव मैदान में हैं। वह, यहां से चार बार के विधायक रहे हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]