मधुपुर में नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने के कारण गिरने से बृद्ध की हुई मौत……

रविन्द्र कुमार मोदनवाल, क्राइम एडिटर/मधुपुर
जनपद सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत मधुपुर में उस समय हड़कम्प मच गया जब दुकान खोलने गये दुकानदार की नजर बृद्ध की लाश पर पड़ी । बताते चलें कि सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मधुपुर में स्थित लाइफ केयर फार्मेसी दुकान के नीचे मंगलवार की सुबह लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया । जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई ।

साथ ही डायल 112 और सुकृत पुलिस चौकी पर सूचना दी गई । सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र और उनकी टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जूट गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मधुपुर में रहकर फेरी का काम करता था और रात में मधुपुर में स्थित लाइफ केयर फार्मेसी के ऊपर बने फाउंडेसन पर सोता था । और नशे का आदी था । कयास लगाया जा रहा है कि मृतक सोमवार दीपावली की रात में नशे की हालत में घटना स्थल पर ही ऊपर बने फाउंडेसन पर सोने के लिए बिस्तर लगाते समय लड़खड़ा कर उंचाई से गिरने के कारण सिर में चोट लगने से मौत हुई । लेकिन देर रात होने और बाजार बन्द होने से किसी को घटना का पता नहीं चला ।

चौकी इंचार्ज द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत ब्यक्ति राजकुमार कसेरा पुत्र स्वर्गीय नन्दलाल कसेरा उम्र लगभग 65 वर्ष निवासी चौक बाजार अहरौरा जिला मिर्जापुर के रुप में पहचान किया गया । पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रॉबर्ट्सगंज भेज दिया गया । और साथ ही मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया ।
