जालौन के ब्रजेश चौधरी ऑपरेशन थियेटर से भाग निकले तो बच गए……

उत्तर प्रदेश के जालौन स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज से बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक मरीज का आरोप है कि उसका जबरन ऑपरेशन करने की कोशिश की गई. दरअसल उसके आंतों में सूजन थी.मरीज का कहना है कि 2 दिन बाद अचानक उसे ऑपरेशन थियेटर में ले गए. वहां ऑपरेशन करने की तैयारी करने लगे. मगर वह वहां से भाग निकला और सीधे डॉक्टर के यहां पहुंचा. मरीज का कहना है कि अगर वह समय रहते वहां से नहीं भागा होता तो उसका ऑपरेशन कर दिया जाता.ये पूरा मामला जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के डिकौली गांव से सामने आया है. यहां रहने वाले ब्रजेश चौधरी के पेट में दर्द हो रहा था. वह सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे. डॉक्टर ने ओपीडी में देखने के बाद फैसला लिया कि उन्हें 2 दिन के लिए भर्ती करवा दिया जाए.मरीज भर्ती हो गए. जांच में सामने आया कि उनकी आंतों में सूजन है. डॉक्टर ने कहा कि 2 दिन में आराम मिल जाएगा और बुधवार को छुट्टी दे दी जाएगी. मगर बुधवार की सुबह 2 वार्डबॉय आए और मरीज को ऑपरेशन थिएटर में ले गए.
