मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत जनपद सोनभद्र की छात्राओं ने निभाई एक दिन की थाना प्रभारी की भूमिका महिला सशक्तिकरण की दिशा में पुलिस विभाग की अभिनव पहल

मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत जनपद सोनभद्र की छात्राओं ने निभाई एक दिन की थाना प्रभारी की भूमिका महिला सशक्तिकरण की दिशा में पुलिस विभाग की अभिनव पहल-

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को समर्पित “मिशन शक्ति फेज 5.0” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न थानों पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रेरणादायक पहल के अंतर्गत जनपद की छात्राओं को एक दिन का प्रतीकात्मक थाना प्रभारी नियुक्त कर उन्हें पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली, नेतृत्व क्षमता और समाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक किया गया।

*थाना म्योरपुर*
राजा चण्डोल इंटर कॉलेज, लिलासी की छात्रा *सुमित्रा* पुत्री रमाशंकर, निवासी ग्राम गोहणा को एक दिन का थाना प्रभारी म्योरपुर बनाया गया।
थानाध्यक्ष श्री कमल नयन दूबे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं ग्राम प्रधान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर (112, 181, 102, 108, 1090, 1076, 1098, 1930), व कल्याणकारी योजनाओं (कन्या सुमंगला योजना, मातृत्व वंदना योजना, सामूहिक विवाह योजना आदि) की जानकारी दी गई। साथ ही गुड टच-बैड टच, साइबर जागरूकता एवं ब्लॉक स्तर पर संचालित विकास योजनाओं से अवगत कराया गया।

*थाना शाहगंज*
स्वतंत्रता सेनानी श्रीमती रामकली देवी इंटर कॉलेज, अमउड़ की कक्षा 12 की छात्रा *आकांक्षा पटेल* को एक दिन की थाना प्रभारी, शाहगंज नियुक्त किया गया। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं एवं समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में शिक्षकगण, महिला हेल्प डेस्क व स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही।

*थाना बभनी*
जनता इंटर कॉलेज, बभनी की छात्रा सायरा खातून (कक्षा 12वीं) ने प्रभारी निरीक्षक, थाना बभनी का कार्यभार संभाला। उन्होंने महिलाओं एवं अन्य फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर समाधान हेतु दिशा-निर्देश दिए। उनका आत्मविश्वास व संवाद शैली अत्यंत सराहनीय रही।

*थाना अनपरा*
डीएवी इंटर कॉलेज, ककरी अनपरा की छात्रा *अर्पिता* (कक्षा 12वीं) को प्रतीकात्मक थाना प्रभारी, अनपरा नियुक्त किया गया। उन्हें मिशन शक्ति, महिला हेल्प डेस्क की भूमिका, थाने की कार्यशैली व कानून व्यवस्था की प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया। छात्रा ने प्रशासनिक प्रक्रिया में विशेष रुचि दिखाई।

*थाना शक्तिनगर*
विवेकानंद NTPC विद्यालय, थाना शक्तिनगर की कक्षा 9वीं की छात्रा *खुशी तिवारी* को एक दिन की थाना प्रभारी, शक्तिनगर नियुक्त किया गया। खुशी ने महिला एवं पुलिस फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया। उनकी नेतृत्व क्षमता, व्यवहारिक समझ एवं आत्मविश्वास ने सभी को प्रभावित किया।
कार्यक्रम में स्थानीय शिक्षकगण, थाना स्टाफ, महिला हेल्प डेस्क प्रतिनिधि एवं अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।

*यह पहल “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” एवं “मिशन शक्ति” जैसे अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने तथा बालिकाओं को भविष्य में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व के लिए तैयार करने की दिशा में एक मजबूत आधारशिला सिद्ध होगी।*

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]