निवाड़ी थाना क्षेत्र के कस्बा पतला में महिला का फंदे से लटका मिला शव
निवाड़ी थाना क्षेत्र के कस्बा पतला में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव बृहस्पतिवार शाम को कमरे में फंदे से लटका मिला। महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
शव पोस्टमार्टम को भेजकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मुरादनगर थाना क्षेत्र की रावली रोड स्थित गोपालपुरम कालोनी के दीपक ने अपनी बहन रोशनी की शादी 2020 में निवाड़ी के पतला में ललित के साथ की थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर रोशनी को प्रताड़ित किया जाता था।आए दिन ताने दिये जाते थे। परिवार बना रहे इसलिए वे सब सहती रही। ललित पर शराब के नशे में आए दिन रोशनी को पीटने का आरोप है। ललित की हरकतों के बारे में रोशनी अपने स्वजन को काल पर बताती थी। वह परेशान चल रही थी।
