गुजरात: पीएम मोदी ने स्वीकारा चित्र तो रोने लगा बच्चा, भावनगर में देखने को मिला भावुक क्षण

गुजरात के भावनगर में बेहद भावुक क्षण देखने को मिला। अक्सर देखा जाता है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं जाते हैं तो वहां लोग उनके लिए खूब गिफ्ट लेकर पहुंच जाते हैं।ऐसा ही भावनगर की रैली में देखने को मिला। दरअसल, एक छोटा बच्चा पीएम मोदी के लिए चित्र बनाकर लेकर पहुंचा और बहुत देर से इंतजार कर रहा था कि कब प्रधामंत्री उसकी ओर ध्यान दें। आखिरकार ऐसा हुआ।
पीएम मोदी रैली को संबोधित कर रहे थे, इस बीच उन्होंने कहा कि सामने एक बच्चे से गिफ्ट ले ले, वो काफी देर से खड़ा है। पीएम मोदी ने कहा, ‘एक छोटा बालक, चित्र लेकर आया है, उसके हाथ दुखते होंगे, उससे वह ले लीजिए।’ पीएम मोदी ने कहा शाबाश बेटे, इतने में वहां बेहद ही भावुक स्थिति बन गई.
वीडियो में क्या है?
दरअसल, वीडियो में देखने को मिलता है कि वह बच्चे रोने लगता है कि जैसे ही पीएम मोदी उसका गिफ्ट स्वीकार करते हैं। इतमें पीएम मोदी कहते हैं, ‘तुम्हारा चित्र मिल गया है, रोने की जरूरत नहीं है। मैं तुम्हें जरूर चिट्ठी लिखूंगा।’ पीएम ने कहा, ‘ये छोटे-छोटे बच्चों का प्यार, इससे बड़ी जीवन की पूंजी और क्या हो सकती है?’
