भयावह स्थिति में तब्दील हो रही सड़क, बार-बार शिकायतों के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं
भयावह स्थिति में तब्दील हो रही सड़क, बार-बार शिकायतों के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं

शक्तिनगर, सोनभद्र ( उत्तर प्रदेश )
संवाददाता कुश राज वर्मा
कोटा बस्ती से खड़िया मोड़
स्थानीय लोगों की भारी परेशानी का सबब बनी यह सड़क पिछले कई महीनों से खराब स्थिति में है। सड़क पर गहरे गड्ढे और पानी भर जाने के कारण दिन-पर-दिन यहाँ से आवागमन करना मुश्किल होता जा रहा है। तस्वीरों में स्पष्ट देखा जा सकता है कि भारी वाहनों के दबाव से सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय लोग बार-बार संबंधित विभागों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। लोगों ने बताया कि गड्ढों में कई बार वाहन डूब चुके हैं और कई बार पैदल चलने वाले घायल भी हो चुके हैं।
स्थानीय प्रशासन से मांग की जा रही है कि वे इस सड़क की मरम्मत कार्य को तत्काल शुरू करें ताकि लोगों को और ज्यादा परेशानी न झेलनी पड़े।
संवाददाता कुश राज वर्मा ने कई बार मौखिक और लिखित रूप से इस समस्या की सूचना संबंधित विभाग को दी, परन्तु आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। इससे स्थानीय जनता को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यदि समय रहते कार्यवाही नहीं की गई, तो बड़े हादसे होने की आशंका है।
