भारत के हमले में मसूद अजहर के परिवार के उड़ गये थे चीथड़े… जैश-ए-मोहम्मद कमांडर मसूद इलियास का बड़ा कबूलनामा

जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर मसूद इलियास ने कहा है कि भारत के हमले में मसूद अजहर का पूरा परिवार मारा गया है। हालांकि भारत ने 6-7 मई की रात, जब ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था, उसी के बाद कह दिया था कि मसूद अजहर का पूरा परिवार और दर्जनों आतंकवादी मारे गये हैं, लेकिन अब जैश ए मोहम्मद ने भी इस बात को कबूल कर लिया है।
मसूद अजहर का पूरा परिवार खत्म
आपको बता दें कि बहावलपुर, जो पाकिस्तान का 12वां सबसे बड़ा शहर है, उसे जैश-ए-मोहम्मद का सेंटर माना जाता है। यहां के जमिया मस्जिद सुभान अल्लाह, जिसे उस्मान-ओ-अली कैंपस के नाम से भी जाना जाता है, वो जेईएम का ऑपरेशनल हेडक्वार्टर है। यहीं से मसूद अजहर और उसका नेटवर्क भारत में आतंकी हमलों की साजिश रचता रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस मस्जिद को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया। इसी हमले में मसूद अजहर के पूरे परिवार के चीथड़े उड़ गये, जैसा की मसूद इलियास ने भी अब कबूल किया है। इससे पहले मई महीने में ही भारत के सटीक हमले के बाद पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया था कि खुद मसूद अजहर ने एक बयान जारी कर माना कि उसके परिवार के 10 सदस्य भारत के हमले में मारे गए हैं।

जेईएम कमांडर मसूद इलयास कश्मीरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कहता दिखाई दे रहा है कि भारतीय सेना ने बहावलपुर में उनके ठिकाने पर हमला कर मसूद अजहर के परिवार को “टुकड़े-टुकड़े कर दिया”। वो उर्दू में कह रहा है कि “दिल्ली, काबुल और कंधार से लड़ते-लड़ते हमने सब कुछ कुर्बान किया। 7 मई को बहावलपुर में मौलाना मसूद अजहर का परिवार भारतीय सेना ने तबाह कर दिया।” उसके इस बयान से ये भी साफ होता है कि पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देता है, जिसके सबूत हमेशा से भारत देता आया है। आपको बता दें कि जैश की स्थापना 2000 के दशक में की गई थी और बाद में इसे यूनाइटेड नेशंस ने आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया था।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]