थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना का अनावरण करते हुये अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से आलाकत्ल बरामद

श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में दिनांक-31.08.2025 को थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना का अनावरण करते हुये अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से आलाकत्ल बरामद-

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक-30.08.2025 को अच्छेलाल गोड़ पुत्र स्व0 जयराम गोड़ निवासी ग्राम भीलमपुर थाना- सुजानगंज जनपद जौनपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि आवेदक की पत्नी सन्जू देवी को गाली गुप्ता देते हुए व हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से पानी से भरे गढ्ढे में फेंक दिया गया, प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 353/25 धारा 103(1)/352/238 बीएनएस पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तारी का विवरण-
प्र0नि0 बदलापुर मय हमराह मुकदमा उपरोक्त के अनावरण व अन्य शासकीय कार्यों के लिए क्षेत्र मामूर थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से संबधित अभियुक्त ऊदपुर गेल्हवा नहर से सरोखनपुर अण्डरपास के पास सर्विसरोड़ पर मौजूद है और किसी का इन्तजार कर रहा है । मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त वेद प्रकाश सिंह उर्फ टिंकू सिंह पुत्र शिवप्रताप सिंह उर्फ नाटे सिंह निवासी कूँहीकला चन्दापुर थाना बदलापुर जौनपुर को 31.08.2025 को समय करीब 01.00 बजे मे सरोखनपुर अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ का विवरण-
अभियुक्त वेद प्रकाश सिंह द्वारा बताया गया कि वह बिजली का ठेकेदार है, उसके द्वारा गाँव भीलमपुर में बिजली के खम्भे व तार बिछाकर विद्युतीकरण का कार्य करीब 02 वर्ष पूर्व किया था। विद्युतीकरण कार्य के दौरान उसका परिचय मृतका से हुआ क्योंकि उसी दौरान मृतका के पति अच्छेलाल सड़क दुर्घटना में बुरी तरीके से घायल हो गया था। इसी का फायदा उठाकर अभियुक्त द्वारा मृतका से सम्बन्ध बना लिया गया। वक्त बेवक्त अभियुक्त द्वारा रुपयों पैसा नगद व उसके पति के यूपीआई पेमेन्ट के माध्यम से भेजता था। परन्तु अब उसकी माँग बढती जा रही थी वह मेरी पत्नी की तरह मेरे घर में रहना चाहती थी और न रखने पर मुझसे पाँच लाख रुपये की नाजायज माँग कर रही थी। जिससे अभियुक्त काफी परेशान था दिनांक 28.08.2025 को सन्जू अपने पति की दवा लेने के लिए प्रयागराज गयी थी उस दिन अभियुक्त की लगातार सन्जू से बात होती रही। वापस आते समय अभियुक्त ने सन्जू को बदलापुर बुला लिया। बदलापुर चौराहे पर महराजगंज रोड़ पर अभियक्त की सन्जू से मुलाकात हुई। अभियुक्त अपने साथी सोनू काका उर्फ निलेश चतुर्वेदी पुत्र स्व0 हरिश्चन्द्र निवासी शाहपुर की मोटर साइकिल लेकर उसको घर छोड़ने जा रहा था परन्तु मृतका सन्जू जिद करके मोटर साइकिल से कूद गयी। अभियुक्त द्वारा सड़क किनारे बने एक मकान के बरामदे में बैठकर समझाने बुझाने का बहुत प्रयास किया परन्तु मृतका घर जाने के तैयार नही थी और उठकर खेतों की ओर भागने लगी, अभियुक्त के पकड़ने पर नाराज होकर गाली गलौज व हाथापाई पर उतारू हो गयी तब गुस्से में अभियुक्त द्वारा उसके गर्दन पर दो घूसा मारा गया तथा जमीन पर पड़े ईंटे से उसके सिर पर मार दिया गया जिससे वह बेहोश हो गयी। उसको उठाकर अभियुक्त द्वारा पानी में फेक दिया गया और उसके ऊपर बैठ गया जब वह पानी में दब गयी तो अभियुक्त निलेश चतुर्वेदी की मोटरसायकिल से पगडण्डी के रास्ते भाग गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता–
1. वेद प्रकाश सिंह उर्फ टिंकू सिंह पुत्र शिवप्रताप सिंह उर्फ नाटे सिंह निवासी कूँहीकला चन्दापुर थाना बदलापुर जौनपुर
पंजीकृत इतिहास-
1. मु0अ0सं0-554/15 धारा 354/354(क)/363/366 भादवि थाना बदलापुर जौनपुर
बरामदगी का विवरण-
1. आलाकत्ल ईंट ,दवाए व प्रपत्र मृतका के पति की
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1. प्र0नि0 श्री शेष कुमार शुक्ला थाना बदलापुर जनपद जौनपुर
2. का0 इन्द्रराज विश्वकर्मा बदलापुर जनपद जौनपुर
3. का0 अशोक यादव थाना बदलापुर जनपद जौनपुर

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]