Sonbhadra लगातार बारिश होने से गिरा वर्षों पुराना पीपल का पेड़, मची अफरा तफरी
Sonbhadra लगातार बारिश होने से गिरा वर्षों पुराना पीपल का पेड़, मची अफरा तफरी

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला सोनभद्र – शुक्रवार की देर शाम से ही हो रही बारिश के दौरान बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत ओबरा डाला के मुख्य मार्ग से कोठा टोला क्रेशर जाने वाले मार्ग पे एक पुराना पेड़ गिर गया। पेड़ की जड़ें तो जमीन में लगी रही लेकिन पेड़ के शाखाओं का एक भारी हिस्सा गिर गाय, लेकिन गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। बिजली विभाग के एस एच ओ विशाल अपने टीम के साथ मौक़े पर पहुंच कर पेड़ को कटवाकर सुरक्षित…
बारिश होने से गिरा पीपल का पेड़, उस वक्त मची अफरा तफरी जब लोग सो रहे थे स्थानीय निवाशी रविन्द्र ने बताया कि शुक्रवार की रात तकरीबन 12.30 बजे अचानक लगभग 150 वर्षों से भी पुराना जिसे मेरे दादा ने लगाया था पीपल का एक हिस्सा वहां बने मकान और बिजली के खंभे पर लगे ट्रांसफार्मर पे जा गिरा पेड़ के भरी भरकम हिस्से के गिरते ही तेज आवाज के साथ शॉट सर्किट होने से बिजली गुल होगई
गनीमत यह रही कि कोई जान-माल की हानि नहीं हुई। वरिष्ठ नागरिक बताते हैं कि यह
कई लोगों को छांव देता था जहां बने चबूतरे पर क्रेशर मे काम करने वाले मजदूर चिलचिलाती धूप में छांव के नीचे आराम करते थे और वही भोजन भी किया करते थे
छाया में घंटों बैठे रहते थे राहगीर । ऐसे न जाने कितने पुराने पेड़ आज भी नगर में स्तिथ है लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर वनविभाग की तरफ से देख रेख करने की आवश्यकता है ।
