नाबालिक बालक का नाले में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

नाबालिक बालक का नाले में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटा के टोला हथवानी में स्थित नाला में एक बालक की डूबने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को राम सिंगर पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम पंचायत कोटा टोला छिकडाडाड़ जो गाय चराने के लिए मेड़राही नाला हथवानी गया था वहीं कुछ लड़के भी गाय बकरी चरा रहे थे कि राम सिंगर की गाय नाला उसे पार चला गया जिसको लाने के लिए यह नाला में उतर गया और पानी की बहाव तेज होने के कारण उसी में डूब गया। दूसरे लड़कों ने हल्ला कर लोगों को बताया यह सुनते ही स्थानीय घटनास्थल पर पहुंचकर उसे बाहर निकला परंतु उसकी तब तक मौत हो चुकी थी। यह घटना लगभग 12:00 बजे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी चोपन थाना एवं क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है। अग्रिम कार्रवाई की जा ररी है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]