श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय ह़ॉल में रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को पूछते हुए उनके ट्रेनिंग के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय ह़ॉल में रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को पूछते हुए उनके ट्रेनिंग के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये-

आज दिनांक 23.08.2025 को पुलिस लाइन, जौनपुर में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जौनपुर द्वारा रिक्रूट प्रशिक्षुओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के दौरान श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी प्रशिक्षुओं के स्वास्थ्य, प्रशिक्षण की स्थिति तथा अन्य व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उनके समाधान हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश

प्रदान किए,तथा सम्मेलन में प्रशिक्षुओं को साइबर अपराध, सोशल मीडिया से संबंधित सतर्कता, साइबर सुरक्षा, आधुनिक तकनीकी उपकरणों के उपयोग तथा व्यवहारिक पुलिसिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई तथा प्रशिक्षुओं को नैतिक मूल्यों, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया, सम्मेलन के दौरान प्रशिक्षुओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने विचार एवं समस्याएं साझा कीं। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उनके समाधान का आश्वासन देते हुए उन्हें सदैव अपने दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा दी गई।
इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी एवं अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया सेल
जनपद-जौनपुर

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]