गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि एवं बाढ़ के दृष्टिगत आज अपने प्रभारी जनपद चंदौली के तहसील पं• दीनदयाल उपाध्याय नगर के विकास खण्ड नियमताबाद के बहादुरपुर और रतनपुर गांव के बाढ़ से प्रभावित लोगों से बाढ़ राहत शरणालय में भेंटकर कुशलक्षेम लिया
गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि एवं बाढ़ के दृष्टिगत आज अपने प्रभारी जनपद चंदौली के तहसील पं• दीनदयाल उपाध्याय नगर के विकास खण्ड नियमताबाद के बहादुरपुर और रतनपुर गांव के बाढ़ से प्रभावित लोगों से बाढ़ राहत शरणालय में भेंटकर कुशलक्षेम लिया।

अधिकारियों एवं माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच जाकर उनसे मुलाकात की और अधिकारियों को बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने एवं प्रभावित गांव में ही कम्युनिटी किचन संचालित कर भोजन की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन किट भी वितरण किया।

लोगों को भरोसा और विश्वास दिलाया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री परम आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी व कर्मयोगी मुख्यमंत्री परम आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ है। किसी भी प्रकार की क्षति को रोकने के लिए हम सब तत्पर हैं, सजग हैं। एक-एक व्यक्ति की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध हैं।

इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री काशीनाथ सिंह जी, माननीय विधायक मुगलसराय श्री रमेश जायसवाल जी, जिलाधिकारी चंदौली श्री चंद्र मोहन गर्ग जी, पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य लाहंगे जी, एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
#Chandauli
