असीम मुनीर और अब वायु सेना प्रमुख जहीर अहमद बाबर सिद्धू अमेरिका पहुंचे…….

भारत से पिटने के बाद पाकिस्तान के बड़े सैन्य अधिकारी लगातार अमेरिका का दौरा कर रहे हैं। पहले सेना प्रमुख असीम मुनीर और अब वायु सेना प्रमुख जहीर अहमद बाबर सिद्धू अमेरिका पहुंचे हैं।
पाकिस्तान के वायु सेना प्रमुख का अमेरिका दौरा साफ बताता है कि दोनों देशों के बीच कुछ ना कुछ खिचड़ी तो जरूर पक रही है। ऐसा इसलिए भी हो सकता है कि क्योंकि भारत की स्ट्राइक में चीनी हथियारों की पोल खुल चुकी है जिसके बाद अब पाकिस्तान को फिर अमेरिका की याद आई है।
कहा तो यह जा रहा है कि पाकिस्तान के वायु सेना प्रमुख जहीर अहमद बाबर सिद्धू ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और बढ़ाने के लिए अमेरिका की आधिकारिक यात्रा की है। इससे पहले हाल ही में सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने भी अमेरिका का दौरा किया था। यह एक दशक से अधिक समय में किसी सेवारत पाकिस्तानी वायु सेना प्रमुख की पहली अमेरिका यात्रा है।
