हयात खान ने राहुल गांधी अन्य विपक्षी दलों पर बोला तीखा हमला…..

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौलाना सैयद कौसर हयात खान ने राहुल गांधी अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि मुसलमानों के असल मुद्दों पर ये पार्टियां हमेशा चुप रही हैं सिर्फ वोट लेने के लिए मुस्लिम समाज का इस्तेमाल किया गया है।
मौलाना कौसर का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी मुसलमानों के मुद्दों को गंभीरता से नहीं लेती सिर्फ कुछ मुसलमान नेताओं को शो बॉय बनाकर पेश करती है, जैसे आजादी के समय मौलाना अबुल कलाम आजाद को किया गया था। उसी तरह आज भी यही हो रहा है चंद मुसलमानों को छोड़ रखा है वह मैदान में आकर मुसलमानों की बात करते हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी ने कभी जिम्मेदारी के साथ मुसलमानों के लिए कोई बात नहीं की है। उन्होंने कहा कि चंद मुस्लिम सांसदों को कांग्रेस पार्टी ने इसलिए आगे रखा है ताकि वे भविष्य में मंत्री बन सकें, लेकिन पार्टी कभी बतौर संगठन मुसलमानों के साथ खड़ी नहीं रही।
मौलाना कौसर ने यह भी कहा कि आज देश में जिस तरह का तांडव हिंदू संगठनों द्वारा हो रहा है, उसकी जड़ें पिछली सरकारों के समय बोई गई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले की सरकारों में मुसलमानों को सरकारी संस्थानों नौकरियों से योजनाबद्ध तरीके से बाहर किया गया, जिससे आज हालात यह हो गए हैं कि कई अहम विभागों, जैसे पुलिस, फौज, कचहरी में मुसलमानों की भागीदारी लगभग शून्य हो गई है।
