भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू..….


भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। भारत ने पहले सत्र में एक विकेट गंवाया था, लेकिन कप्तान गिल क्रीज पर मौजूद हैं और उनका साथ देने वॉशिंगटन सुंदर भी मैदान पर उतर चुके हैं।लंच ब्रेक तक भारत ने पहली पारी में छह विकेट पर 419 रन बनाए हैं। फिलहाल क्रीज पर कप्तान शुभमन गिल 168 रन और वॉशिंगटन सुंदर एक रन बनाकर मौजूद हैं। भारत के लिए दूसरे दिन जडेजा और गिल ने अच्छी शुरुआत की। जडेजा ने इस दौरान अपना अर्धशतक भी पूरा किया। दोनों बल्लेबाज अच्छी साझेदारी निभा रहे थे, लेकिन टंग ने जडेजा को आउट कर भारत को छठा झटका दिया। जडेजा 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे। गिल और जडेजा के बीच 203 रनों की साझेदारी हुई जिससे भारत का स्कोर 400 के पार पहुंचा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]