जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आगामी त्यौहार मोहर्रम व श्रावण मास जनपद में कानून एवं शांति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ के कस्बा शोहरतगढ़ में पैदल गश्त
दिनांक 03-07-2025 जनपद सिद्धार्थनगर
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आगामी त्यौहार मोहर्रम श्रावण मास व जनपद में कानून एवं शांति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना ढ़ेबरुआ पुलिस व एसएसबी के साथ थाना क्षेत्र ढ़ेबरुआ के कस्बा बढ़नी में पैदल गश्त कर आम जनमानस को कराया गया सुरक्षा का एहसास ।
सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश ।

आज दिनांक 03.07.2025 को जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डॉ0 राजा गणपति आर व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा आगामी त्यौहार मोहर्रम, श्रावण मास व जनपद में कानून एवं शांति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना क्षेत्र ढ़ेबरुआ के कस्बा बढ़नी में प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, सुजीत कुमार राय क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ व ढ़ेबरुआ पुलिस व एसएसबी के साथ पैदल-गश्त किया गया । जिसमें कस्बा बढ़नी व अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाको में पुलिसबल के साथ पैदल गश्त करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारियों, संभ्रांत व्यक्तियों व आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा आमजन से वार्ता कर आगामी त्यौहार मोहर्रम व श्रावण मास को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गयी । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़, प्रभारी निरीक्षक ढ़ेबरुआ, चौकी प्रभारी बढ़नी सहिंत अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे ।
