एअर इंडिया ने लिया इंटरनेशनल उड़ानें 15 फीसदी कम करने का फैसला….

गुजरात के अहमदाबाद हादसे के बाद से ही एअर इंडिया चर्चा में बना हुआ है. इसके पीछे की वजह गुजरात में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश होना और उसके बाद लगातार विमानों में खराबी को कारण माना जा रहा है.अहमदाबाद की घटना के बाद भी कई फ्लाइटों में खामियां सामने आई. यही कारण है कि अब एअर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में 15 प्रतिशत की कटौती करने का फैसला लिया है.एअर इंडिया के इस फैसले के पीछे सुरक्षा जांच, तकनीकी मूल्यांकन और मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव जैसे कई कारण शामिल हैं. पिछले दिनों अहमदाबाद में हुआ प्लेन क्रैश इस फैसले का सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है.
