विराट कोहली के पास ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाने का आखिरी मौका……

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस पंजाब किंग्सIPL 2025 का फाइनल आज यानी मंगलवार, 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में हर किसी की निगाहें विराट कोहली पर होगी। विराट कोहली अपने करियर में IPL ट्रॉफी के अलावा अधिकतर हर चीज जीत चुके हैं। ऐसे में वह अपनी ट्रॉफी कैबिनेट में IPL की चमचमाती ट्रॉफी को भी जोड़ना चाहेंगे। हालांकि इसके लिए उन्हें अपने बल्ले से योगदान देना होगा।विराट कोहली ने आईपीएल 2025 में अभी तक खेले 14 मुकाबलों में 55.82 की औसत और 146.54 की स्ट्राइक रेट के साथ 614 रन बनाए हैं। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में पांचवें पायदान पर हैं।IPL 2025 ऑरेंज कैप की रेस में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन टॉप पर हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 15 मैचों में 54.21 की औसत और 156.17 के स्ट्राइक रेट के साथ 759 रन बनाए हैं।
