SSC परीक्षा कैलेंडर 2025-26 जारी……

कर्मचारी चयन आयोग ने वर्ष 2025-26 के लिए आगामी परीक्षा के लिए संभावित टाइम-टेबल जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से SSC परीक्षा कैलेंडर 2025 की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने SSC CGL 2025, SSC CHSL, दिल्ली पुलिस SI भर्ती और SSC JEE 2025 सहित विभिन्न परीक्षाओं के लिए आवेदन विंडो और परीक्षा तारीखें से युक्त संभावित कार्यक्रम जारी किया है।
शेड्यूल के अनुसार, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, 2025 (पेपर-I) में सब-इंस्पेक्टर के लिए आवेदन 16 जून, 2025 को अपने विज्ञापन के साथ शुरू होगा और आवेदन विंडो 7 जुलाई, 2025 को बंद हो जाएगी। परीक्षा 1 से 6 सितंबर, 2025 तक आयोजित की जानी है। इसी तरह, कम्बाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जाम, 2025 (टियर-I) के लिए आवेदन विंडो 23 जून, 2025 को खुलेगी और 18 जुलाई, 2025 को आवेदन समाप्त हो जाएंगे, वहीं परीक्षा 8 से 18 सितंबर, 2025 के लिए निर्धारित की गई है।
ग्रेजुएट्स के लिए, कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा, 2025 (टियर-I) के लिए 9 जून, 2025 को विज्ञापन जारी किया जाएगा, तथा आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 जुलाई, 2025 होगी। टियर-I परीक्षा 13 अगस्त से 30 अगस्त, 2025 तक आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा, 2025 का नोटिफिकेशन 5 जून, 2025 को जारी किया जाएगा, तथा आवेदन 26 जून, 2025 को बंद हो जाएंगे। यह परीक्षा 6 अगस्त से 11 अगस्त, 2025 के बीच निर्धारित है। ये सभी परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी CBT मोड में आयोजित की जाएंगी।
