इंडियन आर्मी ने दुनिया को बताए PAK के नापाक इरादे…..

पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारत पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए जा रहे हैं. वहीं, अब पाकिस्तान ने सीमा से सटे इलाकों में अपने सैनिकों को भेजना शुरू कर दिया है, जो दुश्मनी बढ़ाने की संभावित मंशा का संकेत है.वर्तमान स्थिति पर बोलते हुए विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, “पाकिस्तानी सैनिकों को सीमावर्ती इलाकों में बढ़ते देखा गया है, जो तनाव को और बढ़ाने के उनके इरादे को दर्शाता है.” उन्होंने आगे कहा, “भारतीय सेना ने पाकिस्तान की तरफ से की जा रहीं सभी कार्रवाइयों का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया है और उचित जवाब दिया है.”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]