थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा लापता हिस्ट्रीशीटर को शांति भंग के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा-170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया
थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा लापता हिस्ट्रीशीटर को शांति भंग के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा-170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया-

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सुरेरी के कुशल नेतृत्व में लापता हिस्ट्रीशीटर (एच0एस0 सं0 25ए) भुपेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 जिलेदार सिंह निवासी मारिकपुर थाना सुरेरी जनपद जौनपुर जो कई वर्षो से लापता चल रहा था, जरिये मुखबिर सूचना मिली कि अपने घर ग्राम मारिकपुर आया हुआ है तथा अपने भाई विजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह पुत्र स्व0 जिलेदार सिंह निवासी मारिकपुर थाना सुरेरी जनपद जौनपुर के साथ पैतृक सम्पत्ति के कागजात व उसके बटवारे को लेकर विवाद कर रहा है थाना हाजा की पुलिस टीम मौके पर पहुचकर भुपेन्द्र उपरोक्त को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया किंतु पुलिस वालों की बातों को अनसुनी कर अमादा फौजदारी हो गया स्थिति कलहपूर्ण हो गई गिरफ्तारी के अलावा अन्य कोई चारा न होते देख भुपेन्द्र सिंह को कारण गिरफ्तारी बताकर अंतर्गत धारा—170/126/135 BNSS में हिस्ट्रीशीटर(एच0एस0 सं0 25ए) भुपेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 जिलेदार सिंह निवासी मारिकपुर थाना सुरेरी जनपद जौनपुर उम्र 40 वर्ष को दिनांक 09.05.2025 को समय 12.10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त/हिस्ट्रीशीटर के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान सम्बन्धित मा0 न्यायालय किया गया।
नाम पता अभियुक्त/हिस्ट्रीशीटर
1.भुपेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 जिलेदार सिंह उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम मारिकपुर थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त अभियुक्त भुपेन्द्र सिंह उपरोक्त
1 .मु0अ0सं0-480/03 धारा-307/323/504/294 भादवि थाना नाका हिण्डोला जनपद लखनऊ
2.मु0अ0सं0-481/04 धारा-307 भादवि थाना नाका हिण्डोला जनपद लखनऊ
3.मु0अ0सं0–482/04 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना नाका हिण्डोला जनपद लखनऊ
4.मु0अ0सं0–483/04 धारा-224/228 भादवि थाना नाका हिण्डोला जनपद लखनऊ
5.मु0अ0सं0–169/05 धारा-224 भादवी थाना वजीरगंज जनपद लखनऊ
6.मु0अ0सं0—190/06 धारा- 8/20 एनडीएस एक्ट थाना सुरेरी जनपद जौनपुर
7.मु0अ0सं0-25/08 धारा—307 भादवि थाना सुरेरी जनपद जौनपुर
8.मु0अ0सं0—26/08 धारा—25/27 आर्म्स एक्ट थाना सुरेरी जनपद जौनपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.व0उ0नि0 भगवान यादव थाना सुरेरी जनपद जौनपुर ।
2.का0 मुकेश यादव व का0 रामानन्द यादव थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
