थाना जलालपुर व सर्विलांस सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 25000/-रुपयें का इनामिया/ गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर।

थाना जलालपुर व सर्विलांस सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 25000/-रुपयें का इनामिया/ गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध व अपराधियों एवं वांछित/वारन्टी/इनामिया की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एंव क्षेत्राधिकारी केराकत, जौनपुर के कुशल निर्देशन व थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में व0उ0नि0 तारकेश्वर राय, मय हमराह व सर्विलांस सेल जनपद जौनपुर की मदद से एक अभियुक्त इनामिया (25000 रुपये ) लक्ष्मण बिन्द पुत्र निरंजन बिन्द निवासी छेउरी थाना रामगढ़ जनपद कैमूर बिहार सम्बन्धित मु0अ0स0- 144/24 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना जलालपुर जौनपुर को ग्राम हौज टोल प्लाजा के पास जौनपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया । बाद गिरफ्तारी नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
1.लक्ष्मण बिन्द पुत्र निरंजन बिन्द निवासी छेवरी थाना रामगढ़ जनपद कैमूर बिहार।

अपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0स0- 040/23 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना जलालपुर जौनपुर।
2.मु0अ0स0- 144/24 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना जलालपुर जौनपुर।

गिरफ्तार करने वाली टीम –
1.व0उ0नि0 तारकेश्वर राय थाना जलालपुर जौनपुर।
2.हे0का0 अखिलेश सिंह, हे0का0 चन्दन सिंह, हे0का0 हरिशंकर कुमार थाना जलालपुर जौनपुर।
5.निरीक्षक श्री मनोज ठाकुर प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद जौनपुर।
6.हे0का0 संजय प्रसाद, हे0का0 सूरज सिंह सर्विलांस सेल जनपद जौनपुर।

ADG Zone Varanasi
UP Police

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]