थाना जलालपुर पुलिस, थाना एएचटी, बाल संरक्षण टीम व चाइल्ड लाइन टीम द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए बाल विवाह को रोकवाया गया

थाना जलालपुर पुलिस, थाना एएचटी, बाल संरक्षण टीम व चाइल्ड लाइन टीम द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए बाल विवाह को रोकवाया गया

श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत/क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में कल दिनांक 18.04.2025 को चाइल्ड लाइन को सूचना प्राप्त हुई कि थाना जलालपुर अन्तर्गत थानाक्षेत्र में बाल विवाह के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर थाना जलालपुर पुलिस, थाना एएचटी. बाल संरक्षण टीम व चाइल्ड लाइन टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए बाल विवाह होने से पूर्व ही रोकवा दिया गया एवं आवश्यक कार्यवाही कर उभयपक्षो को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया, अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम-

1.प्र0नि0 हरिनाथ भारती एएचटी जनपद जौनपुर।

2.30नि0 संजय सिंह थाना जलालपुर जौनपुर।

3. का0 सुरेश सिंह थाना जलालपुर जौनपुर।

4. का0 अविनेश सिंह, का0 रामकृष्ण यादव, का0 सत्येन्द्र कुमार मौर्या, का0 आदर्श सिंह, म0का0 सुरुचि पटेल, थाना एचटी जौनपुर।

5.म0का0 अंकिता सिंह विशेष किशोर पुलिस इकाई जौनपुर

6. चन्दन राय बाल संरक्षण अधिकारी जौनपुर।

7. शिवम सिंह चाइल्ड लाइन कोआर्डिनेटर जौनपुर।

8. शालिनी मौर्या चाइल्ड लाइन कोआर्डिनेटर जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]