थाना सरायख्वाजा पुलिस द्वारा हत्या के वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में ग्राम नसरूद्दीनपुर में कराया गया प्रचार प्रसार
थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर।
थाना सरायख्वाजा पुलिस द्वारा हत्या के वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में ग्राम नसरूद्दीनपुर में कराया गया प्रचार प्रसार।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर, श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन एंव क्षेत्राधिकारी सदर, श्री परमानन्द कुशवाहा के पर्यवेक्षण में थाना स्थानीय पर प्रभारी निरीक्षक श्री विनय प्रकाश सिंह थाना सरायख्वाजा जौनपुर के कुशल नेतृत्व में थाना स्थानीय के ग्राम नसरूद्दीनपुर के पुरस्कार घोषित अपराधी इरफान पुत्र असगर निवासी ग्राम नसरूद्दीनपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर जो थाना सरायख्वाजा पर पंजीकृत मु०अ०सं०- 369/2024 धारा- 103(1)/61(2)/140(2) बी0एन0एस0 में वांछित है तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त इरफान उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु रू०-50000 (पँचास हजार रूपये) का पुरस्कार घोषित किया गया है, गिरफ्तारी के प्रयास के क्रम में थाना स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्त इरफान उपरोक्त के ग्राम नसरूद्दीनपुर में लाउडस्पीकर के माध्यम से जनमानस में प्रचार प्रसार कराया गया ।
