तहव्‍वुर राणा को लेकर संजय राउत ने की बड़ी भविष्‍यवाणी

26/11 मुंबई आंतकी हमले के मास्‍टरमाइंड तहव्‍वुर राणा को अमेरिका से भारत 10 अप्रैल 2025 को लाया जा चुका है। 16 साल पहले मुंबई हमलों में बेगुहनाओं को मौत के घाट पर उतारने वाले गुनहगार तहव्‍वुर राणा को पुख्‍ता सबूतों के आधार पर भारत लाने में सफलता मिली है।तहव्‍वुर राणा को भारत लाए जाने के बाद उसे फांसी दिए जाने की मांग उठ रही है। लोगों जानना चाह रहे है कि आखिर आतंकी तहव्‍वुर राणा को आखिर कब फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा? इन सवालों के बीच शिवसेना यूबीटी के राज्‍यसभा सासंद संजय राउत ने तहव्‍वुर राणा को लेकर बड़ा दावा कर दिया है।
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने चौंकाने वाला दावा किया कि 26/11 मुंबई हमलों के मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को बिहार चुनाव से पहले फांसी नहीं दी जाएगी। बिहार चुनाव के बाद तहव्‍वुर राणा को फांसी दी जाएगी।

उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा तहव्‍वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित करने की कोशिश 16 साल से चल रही है, जिसकी शुरुआत कांग्रेस शासन के दौरान हुई थी। उन्होंने कहा “तहव्वुर राणा को भारत लाने की लड़ाई 16 साल से चल रही है और इसकी शुरुआत कांग्रेस के शासन में हुई थी। इसलिए किसी को भी राणा को वापस लाने का श्रेय नहीं लेना चाहिए।”

इसके अलावा, शिवसेना (यूबीटी) नेता ने बताया कि राणा का मामला अकेला नहीं है। 1993 के बॉम्बे बम धमाकों के दोषी अबू सलेम के प्रत्यर्पण जैसे पहले के उदाहरण, कथित अपराधियों को मुकदमे में लाने के लिए भारत के चल रहे प्रयास हो चुके हैं।

संजय राउत ने कहा वर्ष 1993 के सीरियल ब्लास्‍ट के आरोपी अबू सलेम का भी भारत को प्रत्‍यार्पण किया गयाथा। इसके अलावा संजय राउत ने नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को भारत वापस लाने का आग्रह भी शामिल है। राउत ने हाई-प्रोफाइल भगोड़ों के संबंध में जवाबदेही और प्रत्यावर्तन के लिए आह्वान किया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]