थाना पवारा पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल बरामद किया गया
थाना पवारा पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल बरामद किया गया

पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा गुमशुदा की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान मुस्कान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर तथा थानाध्यक्ष पंवारा के कुशल नेतृत्व में थाना पवारा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 10.03.2025 को वादी मुकदमा के लिखित तहरीरी सूचना कि मेरा लड़का मनीष कुमार उम्र 23 वर्ष दिनांक 10/3/2025 सुबह 10 बजे बिना घर से बताएं कहीं चले जाने तथा अभी तक घर वापस नहीं आया काफी खोजबीन किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चलने के आधार पर थाना स्थानीय पर गुमशुदगी पंजीकृत होकर वास्ते गुमशुदा की बरामदगी हेतु उ0नि0 श्री हरिमोहन राम को सुपूर्द किया गया था। आज दिनांक 20.03.2025 को मुखबीर खास की सूचना पर उ0नि0 हरिमोहन राम मय हमराही कर्मचारी के द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर गुमशुदा मनीष कुमार उपरोक्त को सकुशल बरामद किया गया । तथा गुमशुदा मनीष कुमार को उसके माता पिता की सुपूर्दगी मे दिया गया ।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम—
1.उ0नि0 श्री हरिमोहन राम थाना पवारा जनपद जौनपुर
2.का0 प्रभाकर सिंह थाना पवारा जनपद जौनपुर।
ADG Zone Varanasi
UP Police
