थाना रामपुर पुलिस टीम ने 01 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना रामपुर पुलिस टीम ने 01 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा प्र0नि0 देवानन्द के नेतृत्व में उ0नि0 श्री रामअनुज मिश्रा मय हमराह हे0का0 ओम प्रकाश मिश्रा, हे0का0 अनुरुध्द प्रसाद द्वारा चेकिंग के दौरान बरसठी तिराहे से वांछित अभियुक्त राकेश कुमार प्रजापति पुत्र स्व0 बाबा प्रजापति उर्फ लालजी प्रजापति निवासी ग्राम भिउरा थाना रामपुर जौनपुर उम्र करीब 40 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0-227/2024 धारा 467/468/471 भादवि को समय करीब 09.35 बजे सुबह में हिरासत पुलिस में लेकर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. राकेश कुमार प्रजापति पुत्र स्व0 बाबा प्रजापति उर्फ लालजी प्रजापति निवासी ग्राम भिउरा थाना रामपुर जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण-
1. उ0नि0 श्री रामअनुज मिश्रा थाना रामपुर जौनपुर।
2. हे0का0 ओमप्रकाश मिश्रा थाना रामपुर जौनपुर।
3. हे0का0 अनुरुद्ध प्रसाद थाना रामपुर जौनपुर।
