थाना चन्दवक पुलिस टीम द्वारा 04 वारन्टी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

थाना चन्दवक पुलिस टीम द्वारा 04 वारन्टी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारन्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्र0नि0 तेजबहादुर सिंह के निर्देश के क्रम में उ0नि0 राजेश्वर पाण्डेय मय हमराह के सम्बन्धित एसटी नं0 217/17 धारा 325/323/504 भादवि से सम्बन्धित वारन्टी अभियुक्तगण 1. राजेश यादव पुत्र भूपति यादव उम्र करीब 36 वर्ष 2. हंसराज पुत्र राजनाथ उम्र करीब 56 वर्ष 3.लल्लन पुत्र राजनाथ उम्र करीब 44 वर्ष निवासीगण बीरी बारी थाना चन्दवक जौनपुर को व उ0नि0 मंजय यादव मय हमराह के मु0नं0 203/2020 रीना देवी बनाम मोती विश्वकर्मा अन्तर्गत धारा 498ए/323/506 भादवि व ¾ डीपी एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी संतरा देवी पत्नी लालता विश्वकर्मा निवासी ग्राम मछोली थाना तरवां जनपद आजमगढ़ हाल पता लालगंज थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 45 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण–
1. राजेश यादव पुत्र भूपति यादव उम्र करीब 36 वर्ष निवासी बीरी बारी थाना चन्दवक जौनपुर।
2. हंसराज पुत्र राजनाथ उम्र करीब 56 वर्ष निवासी बीरी बारी थाना चन्दवक जौनपुर।
3. लल्लन पुत्र राजनाथ उम्र करीब 44 वर्ष निवासी बीरी बारी थाना चन्दवक जौनपुर।
4. संतरा देवी पत्नी लालता विश्वकर्मा निवासी ग्राम मछोली थाना तरवां जनपद आजमगढ़ हाल पता लालगंज थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 तेजबहादुर सिंह थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 मंजय यादव थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
3. उ0नि0 राजेश्वर पाण्डेय थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
4. हे0का0 प्रदीप कुमार यादव, का0 आशुतोष यादव, का0 कमलेश यादव, हे0का0 संजय यादव, म0का0 नीलम साहनी थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]