राहुल गांधी के बयान के बाद दिग्विजय सिंह का खुलासा……

कांग्रेस पार्टी में सियासत गरमा गई है. राहुल के बयान पर दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया सानने आई है. कांग्रेस वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम ने ट्वीट कर बड़ा खुलासा किया है.दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं राहुल गांधी जी को उनके बयान के लिए बधाई देता हूं. मुझे याद है मैं जब एमपी के मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात में प्रचार करने गया था तब मुझे निर्देश दिए गए थे कि मैं संघ के खिलाफ ना बोलूं. हिंदू नाराज हो जाएंगे. संघ हिंदुओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता. वह केवल धर्म के नाम से हिंदुओं को गुमराह कर उनका शोषण करता है. हिंदुओं के धर्मगुरु शंकराचार्य जी की हजारों वर्षों की स्थापित परंपरा है. वह आज भी कायम है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]