सरकारी नौकरी पर दिए CM योगी के बयान पर अखिलेश का तंज……

सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयागराज महाकुंभ में हुए आर्थिक लाभ को लेकर दिए बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने निशाना साधा है। सीएम ने कहा कि प्रयागराज में 4 लाख छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे।उन सभी छात्रों ने अपनी जो बाइक खरीदी होगी उसका खर्चा निकाल दिया। जितने में उन्होंने बाइक खरीदी होगी, उससे ज्यादा उन्होंने सवारी ढोकर अपना खर्च निकाल लिया। सीएम के इस वीडियो पर अखिलेश यादव ने तंज किया है।अखिलेश ने वीडियो शेयर कर कहा कि ‘जो युवा प्रयागराज में सरकारी नौकरी की उम्मीद लेकर आए, उनके लिए तो वैकेंसी निकली नहीं, लेकिन उनकी बाइक की सीट की वैकेंसी जरूर निकल गयी। इसे उपलब्धि मानना कहां की बुद्धिमानी है’।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]