महाकुंभ में फिर हुआ हादसा, सेक्टर -22 में आग भीषण आग.कई पंडाल जलकर राख

महाकुंभ में बीते रोज भगदड़ हुई थी, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई थी और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे। अब एक हादसे की खबर आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, गुरूवार को मेला क्षेत्र में एक बार फिर आग लग गई।
सेक्टर 22 में लगी आग से कई पंडाल जलकर राख हो गए। आग लगते ही मौके पर फायर बिग्रेड की कई टीमें पहुंची हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।
जानकारी के मुताबिक, जिस जगह आग लगी वहां पब्लिक मौजूद नहीं हैं। इस लिए किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे हैं। आग कैसे लगी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थिति कंट्रोल में है, जल्द ही आग बुझने कीं संभावना है। पुलिस प्रशासन व फायर बिग्रेड अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं आग के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
