शेयर बाजार में आज 28 जनवरी को पॉजिटिव शुरुआत…..

हुई. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे. सेंसेक्स करीब 350 अंकों की मजबूती के साथ 75700 के पास कारोबार कर रहा है.निफ्टी भी करीब 90 अंकों की मजबूती के साथ 22900 के पास कारोबार कर रहा है. जबकि ग्लोबल मार्केट में खासकर टेक स्टॉक्स में तगड़ी बिकवाली दर्ज की जा रही. चीन की एआई कंपनी डीपसीक का चैटजीपीटी और जेमीनी पर भारी पड़ना स्टॉक मार्केट पर दिख रहा. यही वजह है कि सोमवार को अमेरिकी इतिहास में एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई.
