सोनभद्र:अल्ट्राटेक कंपनी के खिलाप डाला चेयरमैन ने खोला मोर्चा , कहां कंपनी अपनी हरकतों से बाज नहीं आई तो होगा जन आंदोलन

सोनभद्र:अल्ट्राटेक कंपनी के खिलाप डाला चेयरमैन ने खोला मोर्चा , कहां कंपनी अपनी हरकतों से बाज नहीं आई तो होगा जन आंदोलन

टी.एल.भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो

डाला सोनभद्र– नगर में स्थित अल्ट्राटेक सीमेन्ट डाला द्वारा प्रयोग किए जा रहे संसाधनों को लेकर क्षेत्रवासियों में रोश व्याप्त, इसको लेकर नगर अध्यक्षा ने बढ़ाई कदम, कंपनी को ज्ञापन के माध्यम से कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा, कंपनी अपनी हरकतों से बाज नहीं आई तो भविष्य में बड़े पैमाने पर किया जाएगा जन, आंदोलन जिम्मेदार होगी कंपनी।

सोमवार को नगर अध्यक्षा फुलवंती कुमारी ने ज्ञापन की छाया प्रति जारी कर बताया कि हमारा डाला नगर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण अति पिछड़ा है यहां मूलभूत सुविधाए भी नही मिल पाती है। जब कंपनी सरकारी थी उसी समय का कुछ विशिष्ट जगहों पर पानी का कनेक्शन दिया गया था जो जे० पी० कंपनी के समय तक चलता रहा जब से अल्ट्राटेक कंपनी को स्थानांतरित हुई है तब से आए दिन पानी का कनेक्शन बंद कर दिया जा रहा है जिससे यहां के रहवासियो को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। और कंपनी के सी०एस०आर० फण्ड द्वारा हमारे नगर जो सुविधाएं देनी चाहिए वो आज नही दिए हैं जैसे शौचालय की सुविधा, प्रकाश की सुविधा, पानी की सुविधा, मुख्य मार्ग में जहा से आपकी गाडियां गंदगी फैलात हुए आती जाती है उसकी सफाई की सुविधा आपके कंपनी के द्वारा नही दी जाती है वहीं कंपनी बदबू करती हुई कचरे से भरी हुई वाहनों को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
इसके साथ ही जनता की समस्याओं को देखते हुए नगर पंचायत द्वारा जो कार्य कराया जाता है तो उसमे भी कंम्पनी द्वारा हस्तक्षेप किया करते है। जिसको लेकर इन सभी बिन्दुओ को ध्यान में रखते हुए आपके द्वारा कोई विचार नही किया गया तो 10 दिन के बाद हम समस्त नगरवासियों के साथ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी अल्ट्राटेक कंपनी की होगी

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]