ठंड से राहत के लिए शासन द्वारा दुद्धी तहसील को 1000 कंबल उपलब्ध करा दिया गया

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

दुद्धी, सोनभद्र।ठंड से राहत के लिए शासन द्वारा दुद्धी तहसील को 1000 कंबल उपलब्ध करा दिया गया हैं। शासन द्वारा प्राप्त कंबल का वितरण लेखपालों द्वारा गाँव -गाँव में जाकर शुरू कर दिया गया हैं।
दुद्धी तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार यादव ने बताया कि दुद्धी तहसील को 1000 कंबल प्राप्त हुआ था जिसे वितरण के लेखपालों को जिम्मा दिया गया हैं। लेखपाल अपने अपने क्षेत्र के जरूरतमंदो में स्वयं जाकर वितरण करके फोटोग्राफ ग्रुप में उपलब्ध कराया जा रहा हैं। बताया कि दुद्धी तहसील में 305 गाँव हैं, इसलिए हर गाँव में जरुरतमंदो की वरियता को देखते हुए कंबल उपलब्ध करवाया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि गावों की संख्या को देखते हुए कंबल की डिमांड भेजी गई हैं, जैसे ही शासन से कंबल प्राप्त होगा तो पुनः छूटे हुए जरूरतमंदो को भी कंबल उपलब्ध कराया जायेगा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]