रेनूसागर सुरक्षा कर्मीयों पर जानलेवा हमला करने वालों को 24 घंटे में किया गया गिरफ्तार

आर के जायसवाल

जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक अनपरा शिवप्रताप वर्मा के कुशल नेतृत्व में 24 घंटे के अंदर आज सात आरोपियों जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

आपको बता दे कि शनिवार की शाम कोयला लदे ट्रेलर चालक युद्विष्ठिर अपने वाहन को ओवर टेक कर आगे ले जाने की कोशिश कर रहा था जिस पर रेणुसागर परियोजना की सुरक्षा मे एसआईएस के सुरक्षा कर्मियों ने मना किया तो चालक ने लड़ाई करने पर उतारू हो गया इतने पर चालक ने फोन कर अपने साथियो को बुलाकर सुरक्षा गार्डों की जमकर पिटाई कर दी घटना के बाद क्षेत्र मे हड़कंप मच गया घटना मे आशीष कुमार तिवारी को गंभीर चोटे आयी हैं। जिसे उपचार के लिये वाराणसी रेफर कर दिया गया हैं। पीड़ित सुरक्षा कर्मी सोनू पांडेय की तहरीर पर रेणुसागर चौकी इंचार्ज ने धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुटे थे। घटना के 24 घंटे के अंदर चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानसे मारने की नियत से लाठी डण्डे से मारने पिटने का विवाद हुआ था जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानयी पर मु0अ0सं0 208/2024 धारा 191(2),191(3), 190,115(2), 352,109 BNS पंजीकृत था के अभियुक्तगण- 1. शम्भू यादव पुत्र गेना यादव उम्र 52 वर्ष निवासी वार्ड नं0-17 रामनगर रेनुसागर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, 2. सनी यादव पुत्र शम्भू यादव उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नं0-17 रामनगर रेनुसागर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, 3. युधिष्ठिर गिरी पुत्र रामआसरे गिरी निवासी ग्राम सरंगा थाना करमा जिला सोनभद्र, 4. नितेश कुमार यादव पुत्र श्रवण यादव उम्र 21 वर्ष निवासीगण वार्ड नं0-17 रामनगर रेनुसागर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, 5. अंकित कुमार यादव पुत्र इन्द्रदेव यादव निवासी – वार्ड नं0-17 रामनगर रेनुसागर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, 6. सौरभ यादव उर्फ छोटू यादव पुत्र शम्भू यादव निवासी – वार्ड नं0-17 रामनगर रेनुसागर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र को रेनूसागर मोड़ से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम 1. चौकी प्रभारी रेनूसागर राजेश कुमार सिंह 2. उ0नि0 बगेदन राम 3. का0 अजीत कुमार यादव 4. का0 पवन कुमार यादव 5. का0 सुनील कुमार।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]