दिल्ली और नोएडा की दमघोंटू हवा के बाद अब हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद की हवा को भी सेहत के लिए खतरनाक

दिल्ली और नोएडा की दमघोंटू हवा के बाद अब हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद की हवा को भी सेहत के लिए खतरनाक बताया जा रहा है. एक्यूआई स्तर को देखते हुए गुरुग्राम और फरीदाबाद के स्कूलों को हाइब्रिड मोड में कर दिया गया है.इसका मतलब है कि स्कूल और अभिभावक चाहें तो ऑनलाइन और ऑफलाइन में से किसी भी एक मोड में बच्चों को पढ़ा सकते हैं

देश की राजधानी दिल्ली, उससे सटे शहर नोएडा और गाजियाबाद की तरह साइबर सिटी गुरुग्राम में भी जहरीले वायु प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है. पिछले 3 दिनों से एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 350 से ऊपर बना हुआ है. दोपहर का एक्यूआई भी 368 तक रिकॉर्ड किया जा रहा है (Gurugram AQI). सुबह घना कोहरा रहता है लेकिन दोपहर में धूप निकलते ही इससे निजात मिल जाती है. गुरुग्राम और फरीदाबाद के कई ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दे दी गई है.

Schools Closed: अगले आदेश का करें इंतजार
गुरुग्राम के ग्वाल पहाड़ी में एक्यूआई 398, सेक्टर 51 में 366, टेरी ग्राम में 296 और विकास सदन में एक्यूआई 410 दर्ज किया गया है. वहीं, न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. हवा की गुणवत्ता लगातार खराब रहने की वजह से जिले में स्थित हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स में 21 दिसंबर तक और स्कूलों में आगामी आदेश तक हाइब्रिड मोड में क्लासेस संचालित की जाएंगी. उच्चतर शिक्षा व स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं.

GRAP 4 in Delhi NCR: ऑफिस टाइमिंग में भी बदलाव
गुरुग्राम के डीसी अजय कुमार ने ग्रैप 4 के तहत सभी पाबंदियों को सख्ती से लागू करने के आदेश दिए हैं. गुरुग्राम और फरीदाबाद में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कंट्रोल करने के लिए सभी निजी संस्थानों में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी की गई है. वहीं, सभी सरकारी व निकाय ऑफिस का समय बदल दिया गया है. हाइब्रिड मोड के तहत स्कूल-कॉलेजों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन में से जो भी संभव हो, वो उस पर विचार कर सकते हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]