लगातार 9 दिनों की गिरावट का सिलसिला टूटा

अकम्स ड्रग्स के शेयरों में आज 19 नवंबर को 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया। इसके पहले, पिछले लगातार 9 दिनों तक कंपनी के शेयरों में गिरावट देखी गई और इस दौरान यह करीब 35 फीसदी टूट गया।
दरअसल, कंपनी ने केयरजेन कंपनी लिमिटेड के साथ एक एक्सक्लुसिव मास्टर सेल्स एग्रीमेंट किया है। यह न्यूट्रास्युटिकल्स सेगमेंट में लीडिंग साउथ कोरियन कंपनी है। इस खबर के बाद आज इसके शेयरों में जमकर खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 9143 करोड़ रुपये हो गया। स्टॉक का 52-वीक हाई 1,174.85 रुपये और 52-वीक लो 527 करोड़ रुपये है
केयरजेन कंपनी के साथ एग्रीमेंट
केयरजेन कंपनी लिमिटेड के साथ इस एग्रीमेंट के तहत अकम्स ड्रग्स को समझौते की अवधि के दौरान भारत में केयरजेन के कुछ प्रोडक्ट्स की रेंज बेचने का विशेष अधिकार दिया गया है। अकम्स ड्रग्स, केयरजेन के ट्रेडमार्क या अकम्स के ट्रेडमार्क या अकम्स के क्लाइंट्स के ट्रेडमार्क के तहत केयरजेन के बल्क प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग, मार्केटिंग और बिक्री का काम भी करेगी।
केयरजेन पेप्टाइड रिसर्च और डेवलपमेंट में ग्लोबल लीडर है और दक्षिण कोरिया में स्थित ग्लोबल बायो टेक्नोलॉजी कंपनी है, जिसने अपने पेटेंट पेप्टाइड्स की अन-लिमिटेड विस्तार क्षमता का कमर्शियलाइजेशन किया है।
12 नवंबर को सीएनबीसी-टीवी18 के साथ बातचीत में अकम्स ड्रग्स के संदीप जैन ने कहा कि API की कीमतों में कमजोरी ने तिमाही के दौरान रेवेन्यू ग्रोथ को प्रभावित किया और रेवेन्यू ग्रोथ पूरे वित्तीय वर्ष में लगभग फ्लैट रहेगी। जैन ने यह भी कहा कि कंपनी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग (CDMO) बिजनेस के लिए अपना 15% EBITDA मार्जिन बनाए रखेगी।
