छत्तीसगढ़ नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर 2 INSAS राइफल लूट ली

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर 2 INSAS राइफल लूट ली हैं। यह घटना आज थाना जगरगुण्डा के तहत हुई, जब पुलिस की एक पार्टी साप्ताहिक बाजार की ड्यूटी पर थी।पुलिस ने कहा कि सुकमा में एक साप्ताहिक बाजार के दौरान नक्सली हमले में जगरगुंडा पुलिस स्टेशन के दो जवान भी घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हमले के बाद, सुरक्षा बलों ने संदिग्धों को पकड़ने के लिए इलाके में गहन तलाशी अभियान शुरू किया है। वहीं पुलिस ने कहा कि बुधवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने एक 35 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी। पीड़ित की पहचान दिनेश पुजार के रूप में हुई, जो बासागुड़ा थाना क्षेत्र के पुतकेल गांव का रहने वाला था। इससे पहले, छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा पुलिस ने बताया कि दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा के पास अबूझमाड़ के जंगलों में हाल ही में हुई मुठभेड़ में कम से कम 38 नक्सली मारे गए।
