रूसी सेना लगातार आक्रामक होती जा रही……

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है और फिलहाल इसके थमने के आसार नजर नहीं आ रहे है। इस बीच रूसी सेना लगातार आक्रामक होती जा रही है। भले ही यूक्रेन को पश्चिमी देशों से हथियार मिल रहे हैं लेकिन रूस लगातार यूक्रेन में बमबारी कर रहा है।रूस ने यूक्रेन के दो सबसे बड़े शहरों खार्किव और कीव पर भीषण बमबारी की है। रूस की ओर से किए गए इन हमलों में कम से कम चार लोग मारे गए हैं और चार अन्य घायल हुए हैं। यूक्रेनी अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी है। मेयर इहोर तेरेखोव ने अपने टेलीग्राम मैसेजिंग चैनल पर कहा कि मंगलवार आधी रात के बाद रूस की तरफ से की गई बमबारी में खार्किव में चार लोग मारे गए है। रूस के हमले में शहर के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक डेरजप्रोम इमारत का अधिकांश हिस्सा नष्ट हो गया है, जो 1920 के दशक की है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]