आतिशबाजी स्टोरेज में बड़ा विस्फोट…..

दिवाली से पहले केरल के कासरगोड में बड़ा हादसा हो गया है. यहां एक मंदिर में कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी स्टोरेज में बड़ा विस्फोट हो गया है. घटना में 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं ।घटना अंजुताम्बलम वीरारकावु मंदिर की है. यहां मंदिर में वार्षिक कलियाट्टम उत्सव मनाया जा रहा था. कार्यक्रम के लिए आतिशबाजी मंगाई गई थी. इसे एक स्टोरेज में सुरक्षित रखा गया था. इस बीच, रात 12.30 बजे आतिशबाजी में अचानक विस्फोट होने लगे और देखते ही देखते धुएं का गुबार उठने लगा.
