पुलिस द्वारा अवैध तरीके से वाहनो के फर्जी प्रपत्र बनाकर पास कराने वाले खनन/परिवहन करने में संलिप्त 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा अवैध तरीके से वाहनो के फर्जी प्रपत्र बनाकर पास कराने वाले खनन/परिवहन करने में संलिप्त 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

थाना रा0गंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 653/24 धारा 61(2)ख, 318(4),319(2), 336(3),338, 340(2), 303(2), 317(2) भारतीय न्याय संहिता व 3(1)/58/72(6) उ0प्र0 उपखनिज परिहार नियमावली, 4/21 खान व खनिज अधि0 व 3 सार्वजनिक सम्पति क्षति निवारण अधिनियमन 1984, थाना रावर्टसगंज, जनपद सोनभद्र, में लगातार फरार चल रहे वांछित अभियुक्त संतोष कुमार पुत्र रामखेलावन निवासी चोपन रोड ओबरा सोनभद्र के विरुद्ध गैर जमानती वारण्ट के उपरान्त भी मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नही हो रहा था । जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के विशेष निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण मे वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रेह अभियान के तहत आज दिनांक 18.10.2024 को रा0गंज पुलिस द्वारा अथक परिश्रम से फरार/वांछित अभियुक्त संतोष कुमार पुत्र रामखेलावन निवासी चोपन रोड ओबरा सोनभद्र उम्र 44 वर्ष को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
संतोष कुमार पुत्र रामखेलावन निवासी चोपन रोड ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 44 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 कमल नयन दूबे, चौकी प्रभारी कस्बा थाना रा0गंज सोनभद्र ।
2. का0 लवकुश खरवार चौकी कस्बा थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]