मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत ओम प्रकाश पैरा मेडिकल कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में छात्राओं को नये कानूनों एवं विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र के नेतृत्व में महिला रॉबर्ट्सगंज की मिसन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत ओम प्रकाश पैरा मेडिकल कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में छात्राओं को नये कानूनों एवं विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया

आज दिनांक 18.10.2024 को ‘‘मिशन शक्ति” अभियान फेज-05 के तहत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंह के नेतृत्व में महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज महिला थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र द्वारा ओम प्रकाश पैरा मेडिकल कॉलेज रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र में महिलाओं/बालिकाओं को नये कानूनों एवं

विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों यथा- वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों, डिजिटल अरेस्ट के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया ।
